जरुरी जानकारी | मुफ्ती ब्रांड्स के आईपीओ को दूसरे दिन 6.94 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुफ्ती ब्रांड के तहत संचालित होने वाली कंपनी क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन बुधवार को 6.94 गुना अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर मुफ्ती ब्रांड के तहत संचालित होने वाली कंपनी क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन बुधवार को 6.94 गुना अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 549.77 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत की गई 1,37,44,472 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 9,53,22,779 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं।

निर्गम के तहत खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के खंड को 8.76 गुना अभिदान मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 11.47 गुना बोलियां मिलीं। हालांकि, पात्र संस्थागत खरीदारों के खंड को सिर्फ 35 प्रतिशत अभिदान ही मिला।

क्रेडो ब्रांड्स के आईपीओ के तहत प्रवर्तकों एवं मौजूदा शेयरधारकों के पास रखे 1,96,34,960 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश की जा रही है।

निर्गम के लिए 266-280 रुपये का मूल्य दायरा तय किया गया है।

क्रेडो ब्रांड्स का सार्वजनिक निर्गम प्रवर्तकों और अन्य मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1.96 करोड़ शेयरों तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर है।

आईपीओ खुलने के पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 165 करोड़ रुपये जुटा लिए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\