देश की खबरें | एमटीडीसी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए कई पहलों की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (एमटीडीसी) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए शुक्रवार को विभिन्न पहलों की घोषणा की, जिसमें एक से आठ मार्च के बीच महिला पर्यटकों के लिए उसके रिजॉर्ट्स में 50 प्रतिशत की छूट भी शामिल है।

मुंबई, 28 फरवरी महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (एमटीडीसी) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए शुक्रवार को विभिन्न पहलों की घोषणा की, जिसमें एक से आठ मार्च के बीच महिला पर्यटकों के लिए उसके रिजॉर्ट्स में 50 प्रतिशत की छूट भी शामिल है।

मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि ये महाराष्ट्र सरकार की महिला केंद्रित तथा लैंगिक समावेशी पर्यटन नीति का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘एमटीडीसी ने महिला पर्यटकों के लिए यात्रा को अधिक सुरक्षित, अधिक सुविधाजनक और अधिक यादगार बनाने के लिए महिला-केंद्रित पर्यटन नीति ‘आई’ लागू की है। वर्ष 2024 में महिला दिवस पर इसी प्रकार की छूट को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और 1,500 से अधिक महिला पर्यटकों को लाभ हुआ। इसे देखते हुए यह योजना 2025 में भी जारी रहेगी।’’

देसाई ने कहा कि महिला पर्यटक एमटीडीसी की वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग कराकर छूट का लाभ उठा सकती हैं।

पर्यटन राज्य मंत्री इंद्रनील नाइक ने कहा कि सरकार पर्यटन के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना चाहती है और इन प्रयासों के तहत एमटीडीसी नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर और खारघर (नवी मुंबई) में महिलाओं द्वारा संचालित पर्यटक आवास संचालित कर रही है।

नाइक ने कहा कि इन सुविधाओं का प्रबंधन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया जाता है, जिसमें रिजॉर्ट प्रबंधन, सुरक्षा, टैक्सी सेवाएं, रखरखाव और आतिथ्य शामिल हैं। इस पहल से पर्यटन उद्योग में उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रति वर्ष आठ मार्च को मनाया जाता है। इसे पहली बार 1977 में संयुक्त राष्ट्र ने मान्यता दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\