एजेंसी न्यूज

MSRTC Strike: एमएसआरटीसी की हड़ताल जारी, 245 और कर्मचारियों को किया गया निलंबित

महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने कर्मचारियों की चल रही हड़ताल में शामिल होने के आरोप में शनिवार को 245 और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया जबकि 10 कर्मचारियों को बर्खास्त किया.

MSRTC Strike: एमएसआरटीसी की हड़ताल जारी, 245 और कर्मचारियों को किया गया निलंबित
निलंबित (Photo Credits: pixabay)

मुंबई, 5 दिसंबर : महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम (MSRTC) ने कर्मचारियों की चल रही हड़ताल में शामिल होने के आरोप में शनिवार को 245 और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया जबकि 10 कर्मचारियों को बर्खास्त किया. उल्लेखनीय है कि कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से एमएसआरटीसी की बस सेवा करीब एक महीने से प्रभावित है.

कर्मचारी संगठन वित्तीय मुश्किल से गुजर रहे निगम का विलय राज्य सरकार में करने की मांग को लेकर 28 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं. एमएसआरटीसी ने एक बयान में कहा कि वह अबतक 9,625 कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है जबकि 1,990 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है. यह भी पढ़ें : Lockdown Fake News: लॉकडाउन के बारे में फर्जी ट्वीट को लेकर राज्य सरकार ने पुलिस को मामला दर्ज करने को कहा

उसने दावा किया कि वर्तमान में 67 डिपो से बसों का परिचालन हो रहा है और शनिवार को निगम ने 1,564 बस सेवाओं का परिचालन किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2021 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).