देश की खबरें | टैंक से गैस रिसाव के संदेह में एमआरपीएल के दो फील्ड ऑपरेटरों की मौत, जांच के आदेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंगलुरु रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) के तेल संचलन क्षेत्र में एक भंडारण टैंक के ऊपर खतरनाक वाष्प के संदिग्ध रिसाव के बाद दो फील्ड ऑपरेटरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मंगलुरु (कर्नाटक), 12 जुलाई मंगलुरु रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) के तेल संचलन क्षेत्र में एक भंडारण टैंक के ऊपर खतरनाक वाष्प के संदिग्ध रिसाव के बाद दो फील्ड ऑपरेटरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एमआरपीएल अधिकारियों के अनुसार, अनुभवी ऑपरेटर दीप चंद्र भारतीय और बिजली प्रसाद सुबह करीब आठ बजे एक टैंक के ऊपर संदिग्ध खराबी की जांच करने के लिए चढ़े थे।
उन्होंने बताया कि बाद में, दोनों को टैंक के ऊपर बेहोश पाया गया जिसके बाद उन्हें पहले कंपनी की प्राथमिक चिकित्सा इकाई में ले जाया गया और फिर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि तीसरे ऑपरेटर विनायक म्यागेरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
म्यागेरी ने दोनों को बचाने का प्रयास किया था।
मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार रेड्डी ने कहा कि मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
पुलिस आयुक्त रेड्डी ने कहा, "प्रारंभिक जानकारी से हाइड्रोजन सल्फाइड गैस का मामूली रिसाव होने का पता चलता है, जिसे कर्मचारियों ने अपनी नियमित ड्यूटी के दौरान टैंक की जांच करते समय सांस के ज़रिए अंदर ले लिया होगा।"
उन्होंने बताया कि उस समय कर्मचारी मास्क पहने हुए थे।
एमआरपीएल की अग्निशमन एवं सुरक्षा टीम ने रिसाव को बंद कर दिया है तथा क्षेत्र को सुरक्षित घोषित कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि मृतको की पहचान प्रयागराज निवासी
दीप चंद्र भारतीय (33) और केरल निवासी बिजिल प्रसाद (33) के रूप में हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

