देश की खबरें | ईशान खट्टर की फिल्म ‘पिप्पा’ में नजर आएंगे मृणाल ठाकुर, प्रियांशु पेन्यूली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म ‘पिप्पा’ में अब अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और अभिनेता प्रियांशु पेन्यूली भी नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेता ईशान ठक्कर मुख्य भूमिका में हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 29 अक्टूबर भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म ‘पिप्पा’ में अब अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और अभिनेता प्रियांशु पेन्यूली भी नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेता ईशान ठक्कर मुख्य भूमिका में हैं।

इस फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं।

यह भी पढ़े | केरल: कोविड-19 की स्थिति के आधार पर आने वाले दिनों में भक्तों को दर्शन के लिए 24 घंटों के भीतर कोरोना निगेटिव सर्टिफिकेट देना होगा: त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड: 29 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

फिल्म ‘‘एयरलिफ्ट’’ के निर्देशक राजा कृष्ण मेनन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में ईशान 45 वें कैवलरी टैंक स्क्वाड्रन के ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की भूमिका निभाएंगे, जिन्होंने अपने भाइयों के साथ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्वी मोर्चे पर लड़ाई लड़ी थी।

फिल्म ब्रिगेडियर मेहता की किताब 'द बर्निंग चैफिस' पर आधारित है।

यह भी पढ़े | Entrepreneurship Mindset Curriculum के तहत दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सामाजिक उद्यमी अंशु गुप्ता ने बच्चों से की बातचीत.

फिल्म का शीर्षक रूसी युद्ध टैंक पीटी-76 से लिया गया है, जिसे ‘‘पिप्पा’’ के नाम से जाना जाता है। इस फिल्म की पटकथा रविंदर रंधावा, तन्मय मोहन और मेनन ने लिखी है।

मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पेन्यूली फिल्म में ब्रिगेडियर मेहता के भाई-बहनों की भूमिका में नजर आएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\