देश की खबरें | 'मिस्टर नटवरलाल' और 'याराना' के निर्देशक राकेश कुमार का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महानायक अमिताभ बच्चन के साथ “मिस्टर नटवरलाल”, “खून पसीना”, “दो और दो पांच” और 'याराना' जैसी फिल्में करने वाले वरिष्ठ निर्देशक राकेश कुमार का निधन हो गया है।

मुंबई, 13 नवंबर महानायक अमिताभ बच्चन के साथ “मिस्टर नटवरलाल”, “खून पसीना”, “दो और दो पांच” और 'याराना' जैसी फिल्में करने वाले वरिष्ठ निर्देशक राकेश कुमार का निधन हो गया है।

मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद बृहस्पतिवार को फिल्म निर्माता का निधन हो गया। वह 80 साल के थे।

कुमार ने 1973 में अमिताभ बच्चन अभिनीत प्रकाश मेहरा की ब्लॉकबस्टर फिल्म “जंजीर” में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। 1977 में “खून पसीना” फिल्म के साथ उन्होंने स्वतंत्र निर्देशन शुरू किया।

कुमार की चर्चित फिल्मों में “कमांडर”, “कौन जीता कौन हारा” और “सूर्यवंशी” भी शामिल है। बच्चन ने शनिवार रात अपने आधिकारिक ब्लॉग पर एक पोस्ट में कुमार के निधन की खबर साझा की।

उन्होंने लिखा, “एक और सहयोगी हमें विशेषकर मुझे छोड़कर चला गया... राकेश शर्मा ने 'जंजीर' फिल्म में प्रकाश मेहरा के साथ सह-निर्देशक के तौर पर काम किया। इसके बाद अकेले 'हेरा फेरी', 'खून पसीना', 'मिस्टर नटवरलाल', 'याराना' जैसी फिल्में बनाईं। वह फिल्म सेट पर और कहीं पर भी एक बेहतरीन इंसान थे।”

कुमार के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी हैं। रविवार को अंधेरी में उनकी याद में प्रार्थना सभा आयोजित की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\