देश की खबरें | मप्र: चलती गाड़ी में व्यक्ति को पैर चाटने के लिए विवश करने का वीडियो सामने आया, दो आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के सीधी में पेशाब करने की घटना पर मचे हंगामे के बीच अब ग्वालियर में एक व्यक्ति से चलती गाड़ी में मारपीट और अन्य व्यक्ति के पैरों के तलवों को चाटने के लिए विवश करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ग्वालियर (मप्र), आठ जुलाई मध्य प्रदेश के सीधी में पेशाब करने की घटना पर मचे हंगामे के बीच अब ग्वालियर में एक व्यक्ति से चलती गाड़ी में मारपीट और अन्य व्यक्ति के पैरों के तलवों को चाटने के लिए विवश करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित और आरोपी ग्वालियर जिले के डबरा शहर के रहने वाले हैं।

वीडियो में एक व्यक्ति पीड़ित को कई बार थप्पड़ मारते हुए दिख रहा है जबकि अन्य व्यक्ति चलती गाड़ी में पीड़ित को ‘‘गोलू गुर्जर बाप है’’ कहने के लिए मजबूर करता दिख रहा है।

इसके बाद वीडियो में पीड़ित व्यक्ति के पैर के तलवों को चाटते दिख रहा है। वीडियो में यह साफ नजर आ रहा है कि पीड़ित को ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया। आरोपी पीड़ित के चेहरे पर बार-बार थप्पड़ मारते और गाली देते दिख रहा है।

एक अन्य वीडियो क्लिप में आरोपी पीड़ित के चेहरे पर कई बार जूता मारते दिख रहा है।

राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

डबरा के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) विवेक कुमार शर्मा ने कहा, ‘‘शुक्रवार शाम को सोशल मीडिया पर एक वाहन में व्यक्ति की पिटाई करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो क्लिप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।’’

शर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ व्यक्ति के अपहरण और पिटाई के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस सप्ताह की शुरुआत में राज्य के सीधी जिले में एक व्यक्ति के आदिवासी युवक पर पेशाब करने का वीडियो सामने आया था, जिससे भारी आक्रोश फैल गया। मंगलवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद आरोपी प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक अन्य घटना में शिवपुरी जिले के वरखड़ी गांव में 30 जून को दो दलित पुरुषों को अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने कथित तौर पर इस संदेह पर पीटा कि उन्होंने कुछ लड़कियों से छेड़छाड़ की और उनका वीडियो बनाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज