एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र : गणेश मूर्ति का विसर्जन करने जा रहे दो लोगों की करंट लगने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में भगवान गणेश की मूर्ति को एक ट्रैक्टर में रख कर उसे विसर्जित करने जा रहे दो लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी।

देश की खबरें | मप्र : गणेश मूर्ति का विसर्जन करने जा रहे दो लोगों की करंट लगने से मौत

छिंदवाड़ा (मप्र), एक अक्टूबर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में भगवान गणेश की मूर्ति को एक ट्रैक्टर में रख कर उसे विसर्जित करने जा रहे दो लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना तारा कॉलोनी में शनिवार रात करीब नौ बजे हुई।

पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने बताया कि जब ये लोग विसर्जन के लिए भगवान गणेश की मूर्ति को ट्रैक्टर में रखकर छोटा तालाब ले जा रहे थे, तभी वे तारा कॉलोनी इलाके में 11 किलोवॉट वाले बिजली के तार के संपर्क में आ गये।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान संजय चौरे (22) एवं राहुल ठाकुर (38) के रूप में की गई है।

वर्मा ने बताया कि इस घटना में मोनू चावड़ा (30) भी करंट लगने से झुलस गया और उसका एक अस्पताल में इलाज जारी है।

उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2023 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).