एजेंसी न्यूज

MP Road Accident: सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलने से मौत, तीन घायल

मध्यप्रदेश के धार जिले में एक ट्राले (एक भारी वाहन) ने शनिवार को डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से आ रहे दो ट्रकों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों वाहनों में आग लग जाने से इनमें सवार दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है.

MP Road Accident: सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलने से मौत, तीन घायल
Road Accident (Photo: PTI)

धार (मप्र), 11 मार्च : मध्यप्रदेश के धार जिले में एक ट्राले (एक भारी वाहन) ने शनिवार को डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से आ रहे दो ट्रकों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों वाहनों में आग लग जाने से इनमें सवार दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर इंदौर-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर गणपति घाट पर हुई. उन्होंने कहा कि इंदौर से मुंबई की ओर जा रहे ट्राले के ब्रेक फेल होने के कारण वह डिवाइडर पार कर दूसरी लाइन में घुस गया और उसने दो ट्रकों को टक्कर मार दी. यह भी पढ़ें : Delhi : गुलाबी बाग इलाके में सात साल बच्ची का उसके पड़ोसी ने यौन उत्पीड़न किया, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

टक्कर से तीनों वाहनों में आग लग गई, जिससे ट्राले के चालक मनोज रावत (25) एवं क्लीनर प्रहलाद रावत (23) की जिंदा जलने से मौत हो गई.पाटीदार ने बताया कि इस हादसे में ट्रकों में सवार तीन लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2023 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).