देश की खबरें | मप्र: सतना में दो लड़कियां बोरवेल में गिरीं, एक का शव बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में सतना जिले के एक गांव में खेत में बने बोरवेल में दो नाबालिग लड़कियां रविवार को गिर गईं जिनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरी लड़की की तलाश जारी है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सतना (मप्र), 13 जुलाई मध्यप्रदेश में सतना जिले के एक गांव में खेत में बने बोरवेल में दो नाबालिग लड़कियां रविवार को गिर गईं जिनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरी लड़की की तलाश जारी है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना नागौद तहसील के हिलौंधा गांव में फसल की रोपाई के दौरान हुई।
नागौद के थाना प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि नागौद थाना क्षेत्र में सलैया हार निवासी छग्गू अहिरवार के परिवार के लोग हिलौंधा गांव के बीच स्थित एक खेत में धान की रोपाई के लिए गए थे।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान छग्गू अहिरवार की बेटी सोमवती (16) और संतोष अहिरवार की बेटी दुर्गा (10) भी खेत में पहुंचीं।
पांडेय ने बताया कि खेत में पानी भरा होने के कारण उन्हें बोरवेल का पता नहीं चल सका और वे उसमें गईं।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही नागौद एसडीएम जीतेन्द्र वर्मा पुलिस बल के साथ तत्काल घटना स्थल पहुंचे।
उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे सोमवती का शव बोरवेल से निकाल लिया गया।
पांडेय ने बताया कि दुर्गा की तलाश की जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि खेत में पानी भरा होने और अंधेरा होने की वजह से बचाव अभियान में दिक्कतें आ रही हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 11:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

