देश की खबरें | मप्र: तीन सगी बहनों ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली तीन सगी बहनों ने कथित तौर पर एक पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

खंडवा (मप्र), 27 जुलाई मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली तीन सगी बहनों ने कथित तौर पर एक पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

यह घटना जावर थानांर्तगत भामगढ़ गांव के कोटा फाल्या में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे हुई।

खंडवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि तीन बहनों के शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटके मिले। सिंह ने बताया कि उनके पिता का देहांत करीब चार साल पहले हो चुका था और वे अपनी मां के साथ रहती थीं।

उन्होंने कहा कि इस परिवार में पांच बहनें और तीन भाई थे।

सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच में पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम का मानना है कि तीनों ने आत्महत्या की है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और मौत की असली वजह का पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर जावर पुलिस रात करीब दो बजे घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शवों को पेड़ से उतारा।

इसी बीच कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र में तीन आदिवासी बहनों के शव पेड़ से लटके मिले हैं। यह घटना दिल को झकझोर देने वाली है। इस घटना के पीछे अलग-अलग कारण सामने आ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सरकार से मांग करता हूँ कि इसकी निष्पक्ष जाँच हो और सच्चाई सामने आये। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए, परिवार की हर संभव मदद भी की जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका