देश की खबरें | मप्र: जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत, दो पुलिस अधिकारी निलंबित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के भिंड में रौन पुलिस थानांतर्गत इंदुर्खी गांव में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी है।
भिंड (मप्र), 17 जनवरी मध्य प्रदेश के भिंड में रौन पुलिस थानांतर्गत इंदुर्खी गांव में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार रात को हुई।
अधिकारी ने बताया कि इंदुर्खी गांव निवासी मनीष जाटव (25) तथा उसका भाई छोटू जाटव (22) भिंड के स्वंत्रत नगर में अवैध शराब बनाने वाली एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। ये दोनों इस फैक्ट्री से अपने गांव में शराब की बोतल लेकर आये और उन्होंने यह शराब पी, जिससे उनकी तबियत खराब हो गई।
उन्होंने कहा कि उपचार के दौरान मनीष की भिंड जिला अस्पताल में एवं छोटू की गांव के पास अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि इसके कुछ ही घंटे बाद इस शराब को पीने वाले तीसरे व्यक्ति छोटू सिंह (45) की भी ग्वालियर के एक अस्पताल में मौत हो गई।
अवैध शराब के इस मामले में भिंड पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने रौन पुलिस थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव एवं सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा को निलंबित कर दिया है तथा पांच आरक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2022 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

