देश की खबरें | मप्र : बस की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जबलपुर के तिलवारा थना क्षेत्र के एक तिराहे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई।
जबलपुर (मध्य प्रदेश), 25 नवंबर जबलपुर के तिलवारा थना क्षेत्र के एक तिराहे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई।
तिलवारा थान के प्रभारी एल. एस. झरिया ने बताया कि इस हादसे में नन्हे गोंड (35), सुम्मी ठाकुर (45) एवं अनिल ठाकुर (32) की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि तेज गति से आ रही बस ने पहले बाइक सवार नन्हे और सुम्मी को कुचला और फिर सड़क किनारे खड़े अनिल को अपनी चपेट में लिया, जिससे तीनों की मौत हो गई।
झरिया ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
Hyderabad Doctor Suicide: बिल्ली को लेकर विवाद के बाद 23 वर्षीय डॉक्टर ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
ऐतिहासिक रिकॉर्ड: पीएम नरेंद्र मोदी बने भारत में सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले निर्वाचित प्रमुख; पवन कुमार चामलिंग को पछाड़ा
New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें NZ-W बनाम SA-W मैच पूरा हाइलाइट्स
Bulandshahr Shocker: पेड़ से गिरा 9 साल का मासूम, सरिया गर्दन में घुसा, हालत नाजुक; वीडियो देख सहम जाएंगे आप
\