एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र : ट्रैक्टर-ट्रॉली के नाले में गिर जाने से तीन लोगों की मौत, पांच घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नाले में गिर जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

देश की खबरें | मप्र : ट्रैक्टर-ट्रॉली के नाले में गिर जाने से तीन लोगों की मौत, पांच घायल

बड़वानी (मप्र), आठ अक्टूबर मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नाले में गिर जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह हादसा कपाड़िया खेड़ी रोड पर उस वक्त हुआ, जब पीड़ितों में से सात लोग कपास के खेत में काम करने जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक मोड़ को पार कर रहा था कि तभी कुछेक गोवंश अचानक सड़क पर आ गए, जिसके कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और यह नाले में गिर गया।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

ठीकरी पुलिस थाने के निरीक्षक विक्रम सिंह बामनिया ने संवाददाताओं को बताया कि घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान अमित पाटीदार, अनिल सिंह और साजन के रूप में की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2023 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).