देश की खबरें | मप्र : इंदौर के केंद्रीय कारागार परिसर में रिहाई के बाद एक कैदी का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया, वीडियो वायरल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश में इंदौर की केंद्रीय जेल से एक कैदी की रिहाई के बाद उसके समर्थकों की ओर से कारागार परिसर में उसके जोरदार स्वागत का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 29 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश में इंदौर की केंद्रीय जेल से एक कैदी की रिहाई के बाद उसके समर्थकों की ओर से कारागार परिसर में उसके जोरदार स्वागत का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है।

जेल अधिकारियों ने हालांकि, वीडियो प्रसारित होने के बाद जेल नियमों के किसी भी उल्लंघन से इनकार किया है और सुरक्षा कर्मियों को अधिक सतर्कता से काम करने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय जेल की अधीक्षक अलका सोनकर ने इस मामले में जेल के नियमों के किसी उल्लंघन से इनकार किया, लेकिन कहा कि जायसवाल का वीडियो प्रसारित होने के बाद सुरक्षाकर्मियों को ‘‘और ज्यादा मुस्तैदी’’ से काम करने के लिए कहा गया है ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति जेल परिसर में ऐसा वीडियो न बना सके।

हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा माफ किए जाने के बाद कैदी को रिहा किया गया था। हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जेल से कैदियों को उनके अच्छे आचरण के कारण रिहा किया जाता है।

सोनकर ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैंने यह वीडियो देखा है। इसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति शैलू जायसवाल है। वह उन मुजरिमों में शामिल है जिन्हें जेल में उनके अच्छे आचरण के कारण सजा माफी के चलते 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर रिहा किया गया था।’’

उन्होंने बताया कि जायसवाल को हत्या के एक मामले में अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

सोनकर ने कहा कि सजा माफी के आधार पर रिहाई के बाद जायसवाल को लेने आए काफिले की एक गाड़ी जेल परिसर के एक द्वार के पास वहां खड़ी की गई थी जहां कैदियों की उनके परिजनों से मुलाकात कराई जाती है।

उन्होंने कहा कि जायसवाल के काफिले की एक गाड़ी की नम्बर प्लेट पर ‘‘विधायक’’ लिखा नजर आ रहा है, लेकिन इस वाहन का पंजीयन क्रमांक स्पष्ट नहीं है।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका