MP: हत्या के प्रयास मामले में एक भाजपा विधायक का पुत्र हिरासत में
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में एक भाजपा विधायक के बेटे को हिरासत में लिया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने 31 दिसंबर की रात कथित तौर पर अपनी एसयूवी कार से एक व्यक्ति को कुचलने की कोशिश की, जब वह अपने बच्चों के साथ अपने घर के बाहर खड़ा था.
ग्वालियर, 2 जनवरी : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में एक भाजपा विधायक के बेटे को हिरासत में लिया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने 31 दिसंबर की रात कथित तौर पर अपनी एसयूवी कार से एक व्यक्ति को कुचलने की कोशिश की, जब वह अपने बच्चों के साथ अपने घर के बाहर खड़ा था. जलालपुर क्षेत्र के रहने वाले प्रीतम लोधी हाल में भाजपा के टिकट पर शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं.
शिकायतकर्ता रवींद्र यादव ने कहा कि जब वह अपने बच्चों के साथ अपने घर के बाहर खड़ा था तो आरोपी दिनेश लोधी ने उस पर तेज रफ्तार एसयूवी कार चढ़ाने की कोशिश की. यह पूछे जाने पर कि क्या विधायक के बेटे के संबंध में कोई मामला दर्ज किया गया है, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ शिकायतकर्ता ने कहा कि (दिनेश) लोधी उसे मारना चाहता था लेकिन उसने तुरंत अपने घर के अंदर जाकर खुद को बचा लिया. यह भी पढ़ें : Gang Rape: आंध्र प्रदेश में प्रवासी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार
आरोपी ने इस वाहन के साथ घर के गेट से घुसने की भी कोशिश की. यादव के बेटे को चोटें आई हैं.’’ उन्होंने बताया कि एसयूवी कार को जब्त कर लिया गया है और आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि 307 (हत्या के प्रयास के लिए सजा) समेत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2024 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

