देश की खबरें | मप्र: नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोप में स्कूल का मालिक और उसका भाई को गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक आवासीय विद्यालय के मालिक और उसके भाई को 11 साल की एक बच्ची से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
टीकमगढ़ (मप्र), 11 जून मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक आवासीय विद्यालय के मालिक और उसके भाई को 11 साल की एक बच्ची से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
खरगापुर के थाना प्रभारी नितेश जैन ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर भटोगरा गांव में पहली से छठी तक की कक्षाओं के करीब 30 विद्यार्थियों का आवासीय विद्यालय अवैध रूप से चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (बलात्कार), 506 (मौत की धमकी) और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पोस्को) के संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया।
अधिकारी ने कहा कि यह घटना तब सामने आई जब चौथी कक्षा की छात्रा के चचेरे भाई ने कथित तौर पर आरोपी द्वारा उसके साथ बलात्कार होते हुए देखा।
उन्होंने कहा कि पीड़िता के माता-पिता दूसरे शहर में मजदूरी करते थे और लड़की स्कूल के छात्रावास में रह रही थी। उसका चचेरा भाई भी इसी आवासीय विद्यालय में पढ़ता था।
अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मकान मालिक के भाई ने भी पीड़िता का यौन शोषण किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)