MP: बंदूक की जोर पर लुटेरों ने एक व्यापारी से 14.48 लाख रुपये लूटे
जिले में बदमाशों ने बुधवार को बंदूक की जोर पर एक व्यापारी से लूटपाट की और 14.48 लाख रुपये लूट लिये. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को दोपहर करीब भिंड जिले के गोहद कस्बे में हुई.
भिंड (मध्य प्रदेश), 19 जनवरी : जिले में बदमाशों ने बुधवार को बंदूक की जोर पर एक व्यापारी से लूटपाट की और 14.48 लाख रुपये लूट लिये. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को दोपहर करीब भिंड जिले के गोहद कस्बे में हुई.
पुलिस के उप मंडल अधिकारी (एसडीओपी) सौरभ कुमार ने कहा कि व्यापारी राजेश सिंघल अनाज खरीदने के लिए नकदी से भरे बैग के साथ स्थानीय मंडी में खड़े थे, तब दो लोगों ने उन पर आरोप लगाया कि उनके वाहन ने पहले उनके वाहन को टक्कर मारी थी. यह भी पढ़ें : Mumbai Goa Highway Bus Accident: मुंबई से गोवा जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत- 23 घायल
उन्होंने बताया कि जब वे बात कर रहे थे तब कुछ अन्य बदमाश एक एसयूवी में आए और 14.48 लाख रुपये नकद से भरा बैग छीन कर फरार हो गए. उन्होंने कहा कि बाद में लुटेरे एसयूवी को एक गांव में छोड़कर फरार हो गए. उन्होंने कहा कि अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2023 01:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

