MP: बलात्कार के आरोपी ने जमानत पर रिहा होने के बाद पीड़िता के साथ फिर किया दुष्कर्म
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में जमानत पर रिहा बलात्कार के आरोपी (26) ने नाबालिग पीड़िता के साथ कथित तौर पर फिर से दुष्कर्म किया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
रीवा (मध्य प्रदेश), 30 अगस्त : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में जमानत पर रिहा बलात्कार के आरोपी (26) ने नाबालिग पीड़िता के साथ कथित तौर पर फिर से दुष्कर्म किया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल ने बताया कि खटकरी गांव के रहने वाले आरोपी को नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने व धमकाने के आरोप में गत वर्ष 23 सितंबर को गिरफ्तार किया था और वह पिछले सप्ताह ही जमानत पर जेल से बाहर आया था.
उन्होंने बताया कि गत शुक्रवार को उसने पीड़िता को अगवा किया और उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया. लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर अगले दिन आरोपी को गिरफ्तार करके एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया. यह भी पढ़ें : UP: फोन पर बात न करने से नाराज पड़ोसी ने युवती की हत्या का प्रयास किया, गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के कानून (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2022 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

