MP: पटवारी ने कांग्रेस प्रमुख का पद संभाला, नेहरू की तस्वीर हटाने को लेकर भाजपा पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रमुख जीतू पटवारी ने राज्य विधानसभा से जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाने को लेकर मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि सत्तारूढ़ दल देश की आजादी के लिए लड़ने वालों के प्रति नफरत रखता है.
भोपाल, 20 दिसंबर : मध्य प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रमुख जीतू पटवारी ने राज्य विधानसभा से जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाने को लेकर मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि सत्तारूढ़ दल देश की आजादी के लिए लड़ने वालों के प्रति नफरत रखता है. विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के रूप में कमल नाथ की जगह लेने वाले पटवारी ने इंदौर से रवाना होने के 12 घंटे बाद और निर्धारित समय से कई घंटे देरी से रात नौ बजे के आसपास यहां पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला.
देश के पहले प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने और उसके स्थान पर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लगाने के मध्य प्रदेश विधानसभा के फैसले पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही भाजपा ने उनसे नरेंद्र सिंह तोमर का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सहयोग मांगा था और उनकी पार्टी ने उन्हें पूरा समर्थन दिया. यह भी पढ़ें : Ram Temple Inauguration: विहिप ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए लालकृष्ण आडवाणी, जोशी को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया
उन्होंने कहा कि सदन से नेहरू की तस्वीर हटाकर सत्ता पक्ष ने सही नहीं किया. उन्होंने कहा, भले ही कांग्रेस चुनाव हार गई हो, लेकिन उसका मनोबल ऊंचा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

