भोपाल, आठ मार्च मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के एक दल ने सुरक्षा प्रदान की।
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि महिला अधिकारी यादव के काफिले की सभी व्यवस्थाएं संभाल रही हैं, जिसमें वाहन चलाना और सुरक्षा प्रदान करना भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि एक महिला पुलिस निरीक्षक मुख्यमंत्री की कार चला रही हैं जबकि महिलाओं का एक सुरक्षा दल उनकी सुरक्षा कर रहा है। काफिले में शामिल सभी वाहनों को भी महिलाएं ही चला रही हैं।
अधिकारी ने बताया कि अवर सचिव श्रीलेखा श्रोत्रिय आज के लिए मुख्यमंत्री की विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि बिंदु सुनील और सोनिया परिहार प्रेस अधिकारी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY