देश की खबरें | मप्र : चंद्रशेखर आजाद के काफिले में शामिल वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार किशोर की मौत

सागर (मप्र), 25 अप्रैल मध्यप्रदेश के सागर जिले में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के काफिले में शामिल एक वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार 18-वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि किशोर की मोटसाइकिल से पहले गाय टकराई, उसके बाद काफिले में शामिल किसी अन्य वाहन ने भी उसे टक्कर मार दी।

मोतीनगर थाना प्रभारी नवल आर्य ने सोमवार को बताया कि सागर-भोपाल मार्ग पर रतौंना के पास रविवार दोपहर करीब तीन बजे हुए हादसे में मारे गए युवक की पहचान शैलेन्द्र अहिरवार (18) निवासी सेमढ़ाना के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जब आजाद का काफिला रतौना ग्राम के पास से गुजर रहा था, तभी कथित तौर पर एक गाय अचानक सड़क पर आ गयी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार किशोर उससे टकराकर गिर गया और पीछे से आ रहे एक वाहन की चपेट में आ गया।

आर्य ने बताया कि घायल किशोर को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)