देश की खबरें | मप्र: सतना में व्यक्ति ने की भाई की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक पारिवारिक समारोह में संगीत बंद करने और नाचने से रोकने पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

सतना, 10 मार्च मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक पारिवारिक समारोह में संगीत बंद करने और नाचने से रोकने पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि कोठी थाना क्षेत्र के मौहार गांव में शुक्रवार रात हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी राजकुमार कोल (30) को गिरफ्तार कर लिया है।

कोठी पुलिस थाने के प्रभारी रूपेंद्र राजपूत ने बताया कि राजकुमार के भाई राकेश (35) ने अपने घर पर एक समारोह आयोजित किया था, जिस दौरान संगीत बजाया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि राकेश ने बाद में संगीत बंद कर दिया लेकिन आरोपी डांस करते रहना चाहता था।

अधिकारी ने कहा कि भाइयों के बीच बहस हुई और गुस्से में आकर राजकुमार ने कथित तौर पर राकेश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया और बाद में उसे एक पुलिया के पास से पकड़ लिया गया, जहां वह छिपा हुआ था।

अधिकारी ने कहा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और अपराध में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\