देश की खबरें | मप्र : आठ वर्षीय बेटी की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक व्यक्ति को अपनी आठ-वर्षीय बेटी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
गुना, 15 सितंबर मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक व्यक्ति को अपनी आठ-वर्षीय बेटी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के मुताबिक डॉक्टर को संदेह है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची का शव शनिवार को एक कुएं में मिला, उसका एक हाथ और एक पैर पत्थर से बंधा हुआ था। बच्ची तीन दिन पहले लापता हुई थी। यह शव जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर दूर चाचौड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में मिला था।
चाचौड़ा पुलिस थाने के प्रभारी मचल सिंह मंडेलिया ने कहा कि लड़की के पिता की संभावित संलिप्तता पर संदेह पैदा हुआ, क्योंकि वह अपनी बेटी की तलाश में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा था।
प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि लापता होने से पहले लड़की को आखिरी बार उसके पिता के साथ देखा गया था।
उन्होंने बताया कि लड़की का शव बरामद होने के उपरांत पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसे उसके परिवार को सौंप दिया।
मंडेलिया ने बताया कि पुलिस ने रविवार सुबह लड़की के अंतिम संस्कार के बाद उसके पिता को हिरासत में ले लिया।
आरोपी पिता ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने लड़की की हत्या कर दी और उसके हाथ-पैरों को तौलिया के जरिये पत्थर से बांधकर शव को कुएं में फेंक दिया।
चाचौड़ा की अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) दिव्या राजावत ने बताया कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थानीय सरकारी अस्पताल के डॉ. अंकित उपाध्याय ने संदेह जताया है कि हत्या से पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया था।
पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2024 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

