देश की खबरें | मप्र : कटनी महापौर एवं तीन पार्षद भाजपा में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में कटनी की निर्दलीय महापौर प्रीति सूरी एवं तीन निर्दलीय पार्षद सुमन माखीजा, रमेश सोनी एवं खुशबु सोनी सोमवार को भाजपा में शामिल हो गये।

भोपाल, 30 जनवरी मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में कटनी की निर्दलीय महापौर प्रीति सूरी एवं तीन निर्दलीय पार्षद सुमन माखीजा, रमेश सोनी एवं खुशबु सोनी सोमवार को भाजपा में शामिल हो गये।

इनके अलावा, निवाड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष सरोज राय एवं सदस्य अमित राय भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रीति सूरी ने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में शहर के विकास में जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उसी छवि के साथ वे महापौर के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने भले ही निर्दलीय चुनाव लड़ा परंतु हमेशा उनका मन भाजपा में ही रहा।

उन्होंने कहा कि जब वे चुनाव में जीती थी तब भी इन्होंने कहा था कि वे काम और विचार के साथ भाजपा की रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी में शामिल हुए महापौर, पार्षदगण, निवाड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य का स्वागत किया।

उन्होंने कहा, ‘‘कटनी महापौर बहन प्रीति सूरी राजनैतिक कार्यकर्ता के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं और कटनी शहर के बेहतर विकास के लिए वह भाजपा के अपने परिवार में पुनः आ रही हैं। मैं उनका स्वागत करता हूं।’’

सूरी ने कहा कि कटनी नगर का विकास मेरी प्राथमिकता है। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा, मुख्यमंत्री चौहान सहित पार्टी नेताओं के नेतृत्व में हम मिलकर कटनी नगर का समग्र विकास करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\