देश की खबरें | मप्र: शौहर ने 63 साल की दूसरी बीवी को ‘तीन तलाक’ दिया, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर में एक व्यक्ति के खिलाफ 63 साल की दूसरी पत्नी को ‘तीन तलाक’ देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इंदौर (मप्र), छह जुलाई इंदौर में एक व्यक्ति के खिलाफ 63 साल की दूसरी पत्नी को ‘तीन तलाक’ देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सदर बाजार थाने की प्रभारी मंजू यादव ने बताया कि 63 साल की महिला की शिकायत पर उसके शौहर के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़ित महिला से वर्ष 2003 में दूसरी शादी की थी। यादव ने कहा कि महिला के संतान नहीं होने की बात पर आरोपी उसे अकसर पीटता था जिससे तंग आकर उसने 2022 में अपने पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था।

यादव ने कहा, "यह मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी अपनी पत्नी से बेहद नाराज चल रहा था। उसने ‘तीन तलाक’ दिए जाने को लेकर बाकायदा एक पत्र तैयार कराया और इसे अपनी पत्नी को भेज दिया। आरोपी ने इस पत्र की एक प्रति अपनी पत्नी को व्हाट्सऐप पर भी भेज दी।’’

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 एक साथ तीन बार तलाक बोलकर वैवाहिक संबंध खत्म करने की प्रथा पर रोक लगाता है। इस कानून में मुजरिम के लिए तीन साल तक के कारावास का प्रावधान है।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू