देश की खबरें | मप्र : भारतीय वायुसेना के विमान से गिरी भारी वस्तु से मकान क्षतिग्रस्त, जांच के आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवपुरी जिले के पिछोर कस्बे में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के एक विमान से गिरी धातु की भारी वस्तु से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शिवपुरी (मप्र), 25 अप्रैल शिवपुरी जिले के पिछोर कस्बे में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के एक विमान से गिरी धातु की भारी वस्तु से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारतीय वायुसेना ने बताया कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वायुसेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘आईएएफ को शिवपुरी के पास जमीन पर संपत्ति को हुए नुकसान पर खेद है। आज एक गैर-विस्फोटक ‘एरियल स्टोर’ को अनजाने में उसके विमान से गिरा दिया गया था। इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।’’

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे मनोज सागर नाम के एक व्यक्ति के मकान की छत पर एक अज्ञात भारी वस्तु आ गिरी।

अधिकारियों के मुताबिक, मकान के दो कमरे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और मलबा पास में खड़ी कार पर गिर गया।

उन्होंने बताया कि पेशे से शिक्षक सागर अपने बच्चों के साथ घर के अंदर खाना खा रहे थे और उनकी पत्नी रसोई में थीं कि तभी तेज धमाके के साथ छत टूट गयी और आंगन में आठ से 10 फुट गहरा गड्ढा हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि तेज धमाके के कारण आसपास के घरों में भी कंपन महसूस किया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की।

शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में बताया, “वायुसेना के जेट से धातु की भारी वस्तु मनोज सागर के मकान पर गिरी, जिससे दो कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। घर में चार सदस्य थे और सभी सुरक्षित हैं।”

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर हैं।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच वायुसेना और अन्य एजेंसियों के साथ की जा रही है।

हालांकि, पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत शर्मा ने वायुसेना के बयान से पहले बताया था कि वस्तु कहां से आई, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। उन्होंने बताया कि वस्तु ‘बेहद ठोस’ लग रही है और इस पर जले के निशान हैं।

शर्मा ने बताया था, ‘ ग्वालियर वायुसेना ठिकाने से संपर्क किया गया है और वहां से विशेषज्ञों की टीम आने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी कि यह वस्तु क्या है और कहां से गिरी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\