एजेंसी न्यूज

MP: सरकार अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर जाने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करेगी

नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करेगी. राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 को होने की उम्मीद है.

MP: सरकार अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर जाने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करेगी
सीएम मोहन यादव (Photo Credits IANS)

भोपाल, 14 दिसंबर : नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करेगी. राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 को होने की उम्मीद है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता और उज्जैन दक्षिण से विधायक यादव ने बुधवार को भोपाल में एक भव्य समारोह में मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

अपनी पहली मंत्रिमंडल बैठक के बाद यादव ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर मध्य प्रदेश से कई श्रद्धालु अयोध्या जायेंगे और रास्ते में ‘तिलक’ लगाकर उनका स्वागत किया जाएगा. यादव ने राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों के सामने आई मुश्किलों को याद किया और कहा कि अब समय आ गया है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर देखने का उनका (कारसेवकों का) सपना पूरा होने के समय उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएं. यह भी पढ़ें : कोयला लेवी घोटाला : न्यायालय ने सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज की

एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के वास्ते अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खान-पान और अन्य जरूरी सुविधाओं सहित सभी संभव व्यवस्थाएं की जाएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2023 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).