एजेंसी न्यूज

MP: एक ही परिवार के चार सदस्य फांसी के फंदे पर झूलते मिले; तीन की मौत, एक को बचाया गया

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के एक गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के चार सदस्य अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलते मिले, जिनमें से तीन की मौत हो गई और एक को बचा लिया गया है.

MP: एक ही परिवार के चार सदस्य फांसी के फंदे पर झूलते मिले; तीन की मौत, एक को बचाया गया
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

भिंड (मप्र), 11 जून : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड जिले के एक गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के चार सदस्य अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलते मिले, जिनमें से तीन की मौत हो गई और एक को बचा लिया गया है. गोहद के अनुविभागीय अधिकारी राजेश सिंह राठौर ने बताया कि यह घटना भिंड जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गोहद पुलिस थानांतर्गत ग्राम कठुआ गुर्जर में हुई.

उन्होंने कहा, ‘‘आज सुबह करीब 8 बजे धर्मेंद्र गुर्जर (28), उसकी पत्नी अमरेश (25) एवं उनके बेटे निशांत (12) के शव उनके घर में फांसी के फंदे पर झूलते मिले, जबकि उनकी बेटी मीनाक्षी (8) भी फांसी पर लटकी मिली, लेकिन उसकी सांसें चल रही थीं और उसे उपचार के लिए ग्वालियर के एक अस्पताल ले जाया गया है.’’ यह भी पढ़ें : शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में उप्र में अब तक 227 लोग गिरफ्तार

राठौर ने बताया कि घर के एक बड़े कमरे की छत के कुंडे से इन सबके गले में रस्सी लगी हुई पाई गई थी और अंदर से दरवाजे बंद थे. उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस एवं पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चारों लोग लटके हुए मिले.राठौर ने बताया कि इस सामूहिक आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2022 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).