एजेंसी न्यूज

MP Road Accident: बुरहानपुर में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत; 9 घायल

उन्होंने बताया कि घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद गन्ने से भरे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया. सिंह ने बताया कि इस मामले में खकनार पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है.

MP Road Accident: बुरहानपुर में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत; 9 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: File Photo)

बुरहानपुर (मप्र): मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के बुरहानपुर (Burhanpur) जिले में बुधवार को दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गये. देढ़तालाई पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप सिंह (Dileep Singh) ने बताया कि यह हादसा बुहरानपुर जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर देढ़तालाई-शेखपुरा मार्ग (Dedhtalai-Sheikhpura road) पर हुआ.

उन्होंने बताया कि गन्ने से भरे एक ट्रक और मजदूरों को लेकर जा रहे एक अन्य ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई. इस हादसे में मजदूरों को लेकर जा रहे ट्रक में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गये. सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान पार्वती (32), नंदिनी (12), दुर्गा (14), रमेश (35) एवं जामवंती बाई (32) के रूप में हुई है. Whatsapp Bans 36 Lakh Account In India: व्हाट्सएप ने दिसंबर में भारत में 36 लाख से अधिक आपत्तिजनक अकाउंट्स पर लगाया प्रतिबंध

उन्होंने बताया कि घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद गन्ने से भरे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया. सिंह ने बताया कि इस मामले में खकनार पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2023 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).