एजेंसी न्यूज

Madhya Pradesh: रायसेन एवं राजगढ़ में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के रायसेन और राजगढ़ जिलों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बच्ची सहित पांच लोगों की मौत हो गई.

Madhya Pradesh: रायसेन एवं राजगढ़ में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

भोपाल, 19 दिसंबर : मध्य प्रदेश के रायसेन और राजगढ़ जिलों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बच्ची सहित पांच लोगों की मौत हो गई. बरेली पुलिस थाना प्रभारी अमरीश बोहरे ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे रायसेन जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर बरेली-जबलपुर राजमार्ग पर बरेली-खरगोन के बीच तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार 50 वर्षीय मान सिंह, उसकी बहू शकुन बाई (30) और डेढ़ वर्षीय नाती गुड्डी की मौके पर ही मौत हो गई.

उन्होंने कहा कि हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने इस ट्रक को जब्त कर लिया है. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व सैनिक को फोन कर बीमार बहन के इलाज में मदद का दिया भरोसा

वहीं, ब्यावरा देहात पुलिस थाना प्रभारी आदित्य सोनी ने बताया कि शुक्रवार शाम राजगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर एक कंटेनर ट्रक एवं कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2021 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).