एजेंसी न्यूज

MP Road Accident: शाजापुर में बस-ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत, 15 घायल

मध्य प्रदेश में शाजापुर जिले के मक्सी कस्बे के पास बृहस्पतिवार सुबह एक निजी बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी.

MP Road Accident: शाजापुर में बस-ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत, 15 घायल
Road Accident (Photo: PTI)

शाजापुर (मप्र), 18 मई: मध्य प्रदेश में शाजापुर जिले के मक्सी कस्बे के पास बृहस्पतिवार सुबह एक निजी बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. मक्सी थाना प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे हुई जब पीड़ित उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अहमदाबाद जा रहे थे. यह भी पढ़ें: Rajasthan Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, मां-बेटे की मौत

उन्होंने बताया कि शाजापुर जिले के दोंटा गांव के पास बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई. अधिकारी ने बताया कि इस घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक ने बाद में उज्जैन के अस्पताल में दम तोड़ दिया. मृतकों में तीन महिलाएं और एक नाबालिग शामिल है.

उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए उज्जैन ले जाया गया है. मृतकों की पहचान लाल सिंह, जानकी, मीरा, सुमित्रा और राधिका (13) के रूप में हुई है. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2023 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).