देश की खबरें | मप्र : चलती बस में लगी आग, 25 यात्री बाल-बाल बचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के दतिया जिले में रविवार को एक चलती बस में अचानक आग लगने के बाद उसमें सवार कम से कम 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।
भिण्ड (मध्य प्रदेश), सात मई मध्य प्रदेश के दतिया जिले में रविवार को एक चलती बस में अचानक आग लगने के बाद उसमें सवार कम से कम 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।
अधिकारी ने बताया कि घटना दतिया और भिंड जिलों की सीमा पर टेड़ा गांव के पास एक निजी बस के साथ हुई।
अधिकारी ने बताया कि बस ग्वालियर से भिंड जिले के आलमपुर जा रही थी।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
अधिकारी ने बताया कि बस पूरी तरह से जल कर खाक हो गई है।
उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद चालक ने बस रोक ली और उसमें सवार 25 यात्री खिड़कियों से बाहर कूदकर बाल-बाल बच गए।
पुलिस निरीक्षक केदार सिंह यादव ने भिंड जिले के आलमपुर से फोन पर पीटीआई- को बताया, ‘‘हालांकि, यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया। भिंड और दतिया जिलों से घटनास्थल पर भेजी गई दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2023 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

