एजेंसी न्यूज

MP Shocker: पालतू कुत्ते को बचाने की कोशिश में नर्मदा में डूबे पिता-पुत्र

मध्यप्रदेश के खरगोन में एक व्यक्ति और उसके बेटे की पत्नी और पालतू कुत्ते को बचाने के प्रयास में नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

MP Shocker: पालतू कुत्ते को बचाने की कोशिश में नर्मदा में डूबे पिता-पुत्र
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

खरगोन, 28 मार्च : मध्यप्रदेश के खरगोन में एक व्यक्ति और उसके बेटे की पत्नी और पालतू कुत्ते को बचाने के प्रयास में नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि नदी के सहस्त्रधारा इलाके में कुत्ता गया तो उसकी मालकिन सपना सिंह उसे बचाने के लिए नदी में कूद गयी. इसके बाद सपना का पति अमन सिंह कंवर और उनका बेटा रुद्राक्ष भी उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गए. यह भी पढ़ें: Umesh Pal Case: अतीक अहमद और उसके भाई के खिलाफ आज प्रयागराज कोर्ट सुनाएगा फैसला, उमेश पाल की मां और पत्नी की मांग, मिले फांसी

उन्होंने कहा कि रविवार को हुई घटना में हालांकि, सपना और कुत्ता तैरकर बच गये जबकि कंवर और रुद्राक्ष की डूबने से मौत हो गयी. महेश्वर थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने कहा, "शवों को बाहर निकाल लिया गया है, घटना की आगे की जांच जारी है."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2023 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).