देश की खबरें | मप्र : बेटी से छेड़छाड़ करने पर पिता ने की दो युवकों की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर उसे परेशान करने वाले दो युवकों की हत्या कर दी। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी।

आगर मालवा (मप्र), तीन सितंबर मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर उसे परेशान करने वाले दो युवकों की हत्या कर दी। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित कानड़ थानांतर्गत ग्राम बटावदा के निकट पुलिस ने खेत में बने मकान से 20 वर्ष से 22 वर्ष के दो युवकों के शव बरामद किए।

आगर मालवा के पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने बताया, ‘‘पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कानड़ थाना पुलिस ने बटावदा जोड़ के निकट मेहरबान सिंह के खेत में बने मकान से बोरों में बंधे दो युवकों के शव बरामद किए हैं, जो छुपाने की नीयत से रखे गए थे।’’

उन्होंने कहा कि इस मामले में जब मेहरबान सिंह से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि ये युवक उसकी बेटी को परेशान करते थे और उससे छेड़छाड़ किया करते थे।

कोरी के अनुसार, आरोपी ने बताया कि उसने शनिवार रात जीप से युवकों की मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया, जिसके बाद वह दोनों को अपने वाहन में डालकर अपने खेत लाया और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की और संभवत: इसी से दोनों की मौत हो गई।

कोरी ने बताया कि दोनों मृतक देवास जिले के बताए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस मेहरबान सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है कि इस घटना में उसके साथ कोई और भी सहयोगी था या नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Ruturaj Gaikwad IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन, देखें घातक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ें