देश की खबरें | आमान परिवर्तन परियोजना को मंजूरी मिलने पर सांसद दीया कुमारी ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजसमंद की सांसद दीया कुमारी ने राजसमंद के नाथद्वारा से देवगढ़ मदारिया तक मावली मारवाड़ आमान परिवर्तन परियोजना को मंजूरी देने के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया।

जयपुर, 25 जनवरी राजसमंद की सांसद दीया कुमारी ने राजसमंद के नाथद्वारा से देवगढ़ मदारिया तक मावली मारवाड़ आमान परिवर्तन परियोजना को मंजूरी देने के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया।

दीया कुमारी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "यह स्थानीय लोगों की लंबे समय से लंबित मांग थी, जिसे मोदी सरकार ने पूरा किया है।"

उन्होंने कहा कि राजसमंद संसदीय क्षेत्र के नाथद्वारा से देवगढ़ मदारिया तक 82.5 किलोमीटर रेलवे ट्रैक के आमान परिवर्तन के प्रथम चरण के लिए स्वीकृति मिल गई है।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना 968.92 करोड़ रुपये की लागत से शुरू की जाएगी। सांसद ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव के दौरान किये गए मुख्य आश्वासनों में से एक था।

सांसद ने कहा कि इस परिवर्तन से मेवाड़ क्षेत्र में आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों सहित लाखों लोगों को लाभ होगा, जो अपने ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थलों के साथ-साथ संगमरमर उद्योग के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

कुंज पृथ्वी संतोष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\