एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र : कान्हा बाघ अभयारण्य में मिला बाघ का सड़ा-गला शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मंडला जिले के कान्हा बाघ अभयारण्य में एक बाघ का सड़ा-गला शव मिला है। यह जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को दी।

देश की खबरें | मप्र : कान्हा बाघ अभयारण्य में मिला बाघ का सड़ा-गला शव

मंडला (मप्र), एक अगस्त मध्य प्रदेश के मंडला जिले के कान्हा बाघ अभयारण्य में एक बाघ का सड़ा-गला शव मिला है। यह जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को दी।

कान्हा बाघ अभयारण्य के क्षेत्र संचालक एसके सिंह ने बताया कि कान्हा बाघ अभयारण्य के कोर जोन के अंतर्गत भैसानघाट परिक्षेत्र के खमोडीदादर बीट में 31 जुलाई को गश्ती के दौरान कर्मचारियों ने बाघ का सड़ा-गला शव देखा और सूचना दी।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल के मुआयने के बाद स्पष्ट हुआ कि यह शव आठ से 10 दिन पुराना है।

सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास हड्डियां पड़ी मिली हैं, जिन्हें एकत्र कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि मृत बाघ की अनुमानित आयु 18 से 24 माह के बीच है।

सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या बाघ की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2023 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).