देश की खबरें | मप्र : दलित युवती की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले साल अगस्त में अपने भाई की हत्या का दावा करते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराने वाली दलित समुदाय की अंजना अहिरवार की रविवार को सागर में अपने चाचा के शव को ले जाते हुए एम्बुलेंस से गिरने के बाद मृत्यु हो गई।

सागर (मध्य प्रदेश), 26 मई पिछले साल अगस्त में अपने भाई की हत्या का दावा करते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराने वाली दलित समुदाय की अंजना अहिरवार की रविवार को सागर में अपने चाचा के शव को ले जाते हुए एम्बुलेंस से गिरने के बाद मृत्यु हो गई।

अंजना ने पिछले साल अगस्त में यह दावा करते हुए मामला दर्ज कराया था कि उत्पीड़न के एक मामले में समझौता करने के लिए दबाव डालने वाले कुछ लोगों ने उनके भाई को पीटकर मार डाला था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अंजना के चाचा राजेंद्र अहिरवार की शनिवार रात कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में पीटकर हत्या कर दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘24 वर्षीय राजेंद्र अहिरवार की खुरई पुलिस थाना अंतर्गत इलाके में दो समूहों के बीच झड़प में लगी चोटों के कारण मौत हो गई।’’

अंजना ने आरोप लगाया था कि उन्हें परेशान करने वाले कुछ लोगों ने उनके भाई नितिन अहिरवार उर्फ ​​लालू की 24 अगस्त, 2023 को हत्या कर दी थी। घटना सामने आने के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बरोदिया नोनागिर गांव में धरना दिया था।

सिन्हा ने कहा, ‘‘अंजना सागर में राजेंद्र अहिरवार का शव पोस्टमॉर्टम के बाद उनके गांव ले जा रही एम्बुलेंस से गिर गईं। उनके परिवार के सदस्य शव के साथ थे।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या पुराने मामले में समझौते के दबाव के कारण राजेंद्र अहिरवार की हत्या की गई, सिन्हा ने कहा कि जांच से सभी तथ्यों का पता चलेगा।

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने एक ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि राजेंद्र अहिरवार पर पांच लोगों ने हमला किया, जिन्होंने उन पर एक पुराने मामले में समझौते के लिए दबाव डाला था।

उन्होंने कहा, ‘‘शव वाहन में चालक, अंजना अहिरवार और राजेंद्र के माता-पिता बरोदिया नोनागिर के लिए रवाना हुए। अंजना खुरई बाईपास पर शव वाहन से गिर गई और उसकी मौत हो गई।’’

पटवारी ने दावा किया कि अंजना के भाई की अगस्त में बरोदिया नोनागिर में सरेआम हत्या कर दी गई थी और उनका परिवार अब भी न्याय का इंतजार कर रहा है।

उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि गृह विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकाल में कानून व्यवस्था खराब हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\