देश की खबरें | मप्र : अचानक काफिला रुकवाकर ऑटो रिक्शा चालकों और रेहड़ी वालों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर में कुछ ऑटो रिक्शा चालक और रेहड़ी-पटरी दुकानदार रविवार को सुखद आश्चर्य से भर गए, जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अचानक अपना काफिला रुकवाया और उनसे मिलकर उनके हाल-चाल जाने।

इंदौर (मध्य प्रदेश), 11 जुलाई इंदौर में कुछ ऑटो रिक्शा चालक और रेहड़ी-पटरी दुकानदार रविवार को सुखद आश्चर्य से भर गए, जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अचानक अपना काफिला रुकवाया और उनसे मिलकर उनके हाल-चाल जाने।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर के दौरे में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी कार्यालय के पास अपना काफिला रुकवाया और वहां रेहड़ी-पटरी दुकानदारों तथा सब्जी विक्रेताओं से उनका कुशल-क्षेम पूछा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान चौहान, प्रकाश कुशवाह नामक व्यक्ति के ठेले पर पहुंचे और मौके पर मौजूद जिलाधिकारी मनीष सिंह को निर्देश दिए कि इस छोटे दुकानदार को राज्य सरकार की स्ट्रीट वेंडर योजना का लाभ दिलाया जाए।

मुख्यमंत्री पास ही सब्जी बेच रहीं सुंदर बाई, गीता बाई और आशा जाट से भी मिले।

अधिकारियों ने बताया कि चौहान ने गंगवाल बस स्टैंड के पास भी अपना काफिला रुकवाया और वहां खड़े ऑटो रिक्शा चालकों के बीच पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना।

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से बचाव के लिए तिपहिया चालकों को दो गज की दूरी तथा मास्क लगाने की हिदायत दी और उन्हें महामारी रोधी टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।

चौहान ने ऑटो रिक्शा चालकों से पूछा कि उन्हें सरकारी दुकान से राशन प्राप्त होता है या नहीं? इस पर कुछ चालकों ने "हां" में जवाब दिया।

अधिकारियों ने बताया कि चौहान ने अंबिकापुरी क्षेत्र की एक सरकारी राशन दुकान का अचानक निरीक्षण किया और दुकानदार से राशन वितरण की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह गौड़ की 63वीं जयंती पर उनकी स्मृति में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) के मैदान पर बरगद का पौधा भी लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू