MP Road Accident: इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालीसिंध नदी में गिरी कार, दो की मौत
मध्यप्रदेश के देवास जिले में एक पुलिया पर एक कार के अनियंत्रित होकर कालीसिंध नदी में गिर जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
देवास (मप्र), 13 जुलाई : मध्यप्रदेश के देवास जिले में एक पुलिया पर एक कार के अनियंत्रित होकर कालीसिंध नदी में गिर जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह हादसा जिले के बागली तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोखापीपल्या के पास इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ.
कमलापुर थाने के प्रभारी उपेंद्र नाहर ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार चार लोगों को नदी से बाहर निकाला गया और उन्हें बागली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने जांच के बाद दो को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया. यह भी पढ़ें : न्यायालय ने कानूनी सलाह देने वाले वकीलों को ईडी के तलब करने पर स्वत: संज्ञान लिया
थाना प्रभारी ने कहा कि जब कार पुल पर से गुजर रही थी तभी सामने से एक ट्रक आ गया और कार चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया. उन्होंने बताया कि नदी में गिरने के बाद कार के सभी दरवाजे बंद हो गए और इस कारण सवारियों को निकालने में समय लग गया. नाहर ने बताया कि कांच तोड़ कर लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

