एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र: ट्रक की टक्कर लगने से कार में लगी आग, कार सवार की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रविवार देर रात को ट्रक से टक्कर लगने के बाद एक कार में आग लग जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

देश की खबरें | मप्र: ट्रक की टक्कर लगने से कार में लगी आग, कार सवार की मौत

रीवा, पांच दिसंबर मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रविवार देर रात को ट्रक से टक्कर लगने के बाद एक कार में आग लग जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना चोरहटा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर बाईपास रोड पर देर रात करीब डेढ़ बजे हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने बताया कि दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।

उन्होंने कहा कि कार में जला हुआ शव मिला है और फोरेंसिक जांच से पता चलेगा कि वाहन में कितने लोग यात्रा कर रहे थे।

अधिकारी ने कहा कि संभवत: ट्रक में लदे ट्रांसफार्मर में तेल के कारण आग लगी।

उन्होंने कहा कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2022 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).