देश की खबरें | मप्र उपचुनाव : कांग्रेस ने की भाजपा सांसद शंकर लालवानी की शिकायत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को इंदौर लोकसभा क्षेत्र से सांसद शंकर लालवानी के खिलाफ चुनाव आयोग में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिये अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने की शिकायत दर्ज कराई और लालवानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 22 अक्टूबर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को इंदौर लोकसभा क्षेत्र से सांसद शंकर लालवानी के खिलाफ चुनाव आयोग में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिये अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने की शिकायत दर्ज कराई और लालवानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को एक शिकायत में आरोप लगाया कि लालवानी ने लोकप्रिय अभिनेत्री के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की एक पुरानी तस्वीर दिखाते हुए कमलनाथ के लिये अपमानजनक ‘‘कमरनाथ’’ शब्द का इस्तेमाल किया है।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,778 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,88,551 हुई, अब तक 10,770 मरीजों की मौत: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सलूजा ने कहा कि 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है और इस दौरान किसी व्यक्ति पर व्यक्तिगत टिप्पणी, अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहता है। इसलिये कांग्रेस ने चुनाव आयोग से लालवानी की खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंधन के लिये उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

इससे पहले बृहस्पतिवार को इन्दौर में पत्रकारों को फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के साथ कमलनाथ की आठ महीने पुरानी तस्वीर दिखाते हुए लालवानी ने दावा किया था कि उनके सामने एक मेडिकल छात्रा ने 73 वर्षीय कांग्रेस नेता के लिए "कमरनाथ" शब्द का इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़े | Festival Gifts: दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को सौगात, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने की छुट्टी यात्रा भत्ता के बदले नगद भुगतान और विशेष अग्रिम त्योहार पैकेज की घोषणा.

भाजपा सांसद ने कहा, "इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान मुझे बुधवार को एमबीबीएस पाठ्यक्रम की एक छात्रा मिली जो इमरती देवी के बारे में कमलनाथ की अभद्र टिप्पणी से बेहद नाराज है। इस छात्रा ने मुझे जैकलीन के साथ कमलनाथ की तस्वीर दिखाते हुए गुस्से में बोला कि यह कमलनाथ नहीं, बल्कि कमरनाथ हैं।"

लालवानी ने हालांकि तथाकथित मेडिकल छात्रा के नाम का उल्लेख नहीं किया।

गौरतलब है कि भाजपा सांसद द्वारा स्थानीय मीडिया को दिखाई गई तस्वीर उस मौके की है, जब सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज ने फरवरी में भोपाल आकर तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में इन्दौर में 27 से 29 मार्च तक इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) के पुरस्कार समारोह के आयोजन की औपचारिक घोषणा की थी। हालांकि, बाद में कोरोना वायरस संक्रमण की चिंताओं के मद्देनज़र आयोजकों ने इस पुरस्कार समारोह को स्थगित कर दिया था।

कांग्रेस ने प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ भी चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सिंह हाथ में पिस्तौल लेकर कथित तौर पर एक व्यक्ति को मारने की धमकी देते दिखाई दे रहे हैं।

बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर उपचुनाव लड़ रहे हैं। इसी सीट से उन्होंने वर्ष 2018 में विधानसभा का आमचनुाव कांग्रेस के प्रत्याशी के रुप में जीता था।

हालांकि प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने वीडियो को नकली और लगभग आठ साल पुराना बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस कमलनाथ की विवादास्पद टिप्पणी ‘‘आइटम’’ को छुपाने के लिये प्रदेश के वरिष्ठ आदिवासी नेता को बदनाम करने के लिये इस तरह के वीडियो वायरल करवा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान