देश की खबरें | मप्र : पार्षद का टिकट नहीं मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता ने आत्मदाह का प्रयास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के देवास शहर में अगले महीने होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए पार्षद का टिकट न मिलने से नाराज होकर एक भाजपा कार्यकर्ता ने शनिवार को कथित तौर पर यहां पार्टी जिला कार्यालय में खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया।

देवास (मप्र), 18 जून मध्यप्रदेश के देवास शहर में अगले महीने होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए पार्षद का टिकट न मिलने से नाराज होकर एक भाजपा कार्यकर्ता ने शनिवार को कथित तौर पर यहां पार्टी जिला कार्यालय में खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया।

हालांकि, पास खड़े अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने उसे तुरंत पकड़ लिया और ऐसा करने से रोक लिया। इस घटना का सोशल मीडिया में एक वीडियो भी प्रसारित हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार यह घटना शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय देवास में हुई।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप हैं कि देवास का वार्ड क्रमांक 25 अनारक्षित है और यहां पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी को टिकट दिया गया है। इस बात से नाराज होकर भोजराज सिंह स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल से मिलने भाजपा कार्यालय पहुंचे थे और अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिलाध्यक्ष के पार्टी कार्यालय नहीं आने पर सिंह ने अचानक खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया और आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस दौरान पास खड़े युवाओं ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया और उसे ऐसा करने से रोक लिया।

वहीं, आत्मदाह का प्रयास करने वाले सिंह ने कहा कि हमारे वार्ड क्रमांक 25 में पिछड़ा वर्ग के बाहरी प्रत्याशी को टिकट दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री ने टिकट बेचा है, इसलिए उनका दूसरे वार्ड में भी विरोध किया जा रहा है।

इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि देवास नगर निगम चुनाव में 45 वार्ड के पार्षद पद के लिए 450 से ज्यादा आवेदन आये थे। चयन समिति ने इनमें से 45 का चयन किया है। ऐसे में उत्साहित कार्यकर्ताओं में थोड़ी नाराजगी भी है।

कार्यकर्ताओं को समझाइश दी गई है। खंडेलवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की जो भी शिकायत है, उन्हें हम पार्टी में ऊपर तक पहुंचाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\