देश की खबरें | मप्र : सड़क की मांग करने वाली गर्भवती महिला से भाजपा सांसद ने पूछी प्रसव की तिथि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सीधी जिले में अपने गांव तक मोटर योग्य पहुंच मार्ग की मांग करने वाली एक गर्भवती महिला से भाजपा सांसद ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए उसकी प्रसव की तिथि पूछ डाली।
सीधी, 12 जुलाई मध्यप्रदेश के सीधी जिले में अपने गांव तक मोटर योग्य पहुंच मार्ग की मांग करने वाली एक गर्भवती महिला से भाजपा सांसद ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए उसकी प्रसव की तिथि पूछ डाली।
लीला साहू ने सोशल मीडिया पर अपने गांव के लिए पहुंच मार्ग की मांग की थी और आरोप लगाया था कि स्थानीय सांसद अपने वर्षों पुराने आश्वासन पर अमल करने में विफल रहे हैं। अब उन्होंने बच्चे को जन्म देने के बाद दिल्ली जाकर अपनी शिकायत केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से करने का संकल्प लिया है।
एक साल पहले, साहू ने जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर कड्डी-बगैहा गांव तक उचित पहुंच मार्ग की कमी को उजागर करते हुए सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट की थी। अब वह एक बार फिर से सक्रिय हो गई हैं और खड्डीखुर्द से गंगारी तक 10 किलोमीटर लंबी सड़क की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि उन्हें और इलाके की पांच अन्य गर्भवती महिलाओं को चिकित्सा सुविधाओं तक सुगम पहुंच की आवश्यकता हो सकती है।
लीला साहू (25) ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "मैं अपने बच्चे को जन्म देने के बाद नयी दिल्ली जाऊंगी और केंद्रीय मंत्री गडकरी से जल्द से जल्द सड़क को मंज़ूरी देने का अनुरोध करूंगी।"
साहू ने कहा कि उन्होंने एक साल पहले सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया था और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की थी, जिसके बाद सीधी के सांसद राजेश मिश्रा ने पिछले साल मानसून के बाद सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था। हालांकि, अभी तक कुछ भी नहीं बनाया गया है। उन्होंने सांसद पर अपनी प्रतिबद्धता पूरी न करने का आरोप लगाया।
संपर्क करने पर सांसद मिश्रा ने कहा, "हमारे पास एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। यह मोहन यादव की सरकार है। प्रसव की एक निश्चित तिथि है और अगर सूचना मिल जाए, तो हम उसे एक सप्ताह पहले ही अस्पताल पहुंचा सकते हैं। लोग किसी भी तरह सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं। इसे इस तरह सामने लाने की क्या जरूरत है?"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

