देश की खबरें | मप्र : भाजपा विधायक के पुत्र ने एक व्यक्ति को गोली मार कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में भारतीय जनता पार्टी के विधायक के बेटे ने मामूली विवाद पर 34 साल के एक व्यक्ति को कथित तौर पर गोली मारकर घायल कर दिया। आरोपी एक अन्य मामले में फिलहाल जमानत पर है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सिंगरौली (मप्र), चार अगस्त मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में भारतीय जनता पार्टी के विधायक के बेटे ने मामूली विवाद पर 34 साल के एक व्यक्ति को कथित तौर पर गोली मारकर घायल कर दिया। आरोपी एक अन्य मामले में फिलहाल जमानत पर है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे हुई।

मोरबा पुलिस थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि घटना के बाद 40 वर्षीय विवेकानंद वैश्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सिंगरौली विधानसभा सीट के भाजपा विधायक राम लल्लू वैश्य का बेटा है।

परिहार ने बताया कि आरोपी विवेकानंद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (प्रतिबंधित हथियार रखना या ले जाना) और 27 (हथियार रखना) के तहत मोरबा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि विवेकानंद फिलहाल एक अन्य मामले में जमानत पर बाहर है, जिसमें उसने पिछले साल जुलाई में एक वन रक्षक के साथ मारपीट की थी और उस पर गोली चला दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\