देश की खबरें | मप्र: थाना प्रभारी पर गिरफ्तार करने की धमकी का आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक ने किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक प्रदीप पटेल बृहस्पतिवार दोपहर मध्यप्रदेश के मऊगंज के नईगढ़ी पुलिस थाने पहुंच गए और खुद को गिरफ्तार किए जाने की मांग पर अड़ गए।

मऊगंज (मप्र), 24 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक प्रदीप पटेल बृहस्पतिवार दोपहर मध्यप्रदेश के मऊगंज के नईगढ़ी पुलिस थाने पहुंच गए और खुद को गिरफ्तार किए जाने की मांग पर अड़ गए।

पटेल ने दावा किया कि नईगढ़ी पुलिस थाने के प्रभारी जगदीश ठाकुर ने उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी दी थी।

मऊगंज के पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने संवाददाताओं से कहा, "विधायक द्वारा पुलिस अधिकारी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच पुलिस का एक अनुमंडल अधिकारी कर रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

भाजपा विधायक ने एसएचओ को एक आवेदन सौंपा और फिर वह अपने समर्थकों के साथ थाने के अंदर एक कुर्सी पर बैठ गए।

उन्होंने अपने आवेदन में कहा, "मुझे पता चला है कि आप मुझे गिरफ्तार करने का इरादा रखते हैं। कृपया मुझे बताएं कि आप किन आरोपों के तहत गिरफ्तारी की योजना बना रहे हैं।"

बाद में विधायक पटेल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हाल ही में एक पत्रकार को पूछताछ के लिए मऊगंज समाहरणालय लाया गया था। उस दौरान पुलिस ने मुझसे कहा कि अगली बारी मेरी है। इसलिए, गिरफ्तार होने के लिए मैंने यहां आने का फैसला किया। मैंने अपना आवेदन जमा कर दिया है। मुझे उम्मीद है कि उस पत्रकार की तरह वह मुझे बाहर नहीं खींचेंगे। जब तक यह मामला सुलझ नहीं जाता, मैं यहां से नहीं जाऊंगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू