देश की खबरें | मप्र : भाजपा एवं कांग्रेस ने अपने ज्यादा उम्मीदवारों के पंचायत अध्यक्ष चुने जाने का किया दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ही दलों ने दावा किया है कि बुधवार को घोषित कुल 170 जनपद पंचायतों में उनकी पार्टी द्वारा समर्थित अधिक उम्मीदवार जनपद पंचायत अध्यक्ष चुने गये हैं।

भोपाल, 27 जुलाई मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ही दलों ने दावा किया है कि बुधवार को घोषित कुल 170 जनपद पंचायतों में उनकी पार्टी द्वारा समर्थित अधिक उम्मीदवार जनपद पंचायत अध्यक्ष चुने गये हैं।

भाजपा का कहना है कि उसके 121 प्रत्याशी जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीते हैं, जबकि कांग्रेस ने दावा किया है कि उसके समर्थित 89 प्रत्याशियों ने जनपद पंचायत अध्यक्ष के पद पर कब्जा किया है।

निर्वाचित जनपद पंचायत सदस्य इन जनपद पंचायतों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान करते हैं और ये चुनाव गैर दलीय आधार पर होते हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि कुल 313 जनपद पंचायतों में से 170 स्थानों पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को मतदान हुए और उसके तुरंत बाद वोटों की गिनती कर परिणाम घोषित कर दिये गये, जबकि शेष 143 जनपद पंचायतों में बृहस्पतिवार को मतदान होगा और उसके तुरंत बाद वोटों की गिनती कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां एक बयान जारी कर कहा, ‘‘आज जनपद पंचायत के चुनाव में भाजपा को शानदार सफलता प्राप्त हुई है। कुल 170 जनपद पंचायतों में आज चुनाव हुए, उनमें से 121 में भाजपा समर्थित उम्मीदवार अध्यक्ष बने।’’

उन्होंने कहा कि इन 170 जनपद पंचायतों में से कांग्रेस समर्थित मात्र 43, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी समर्थित दो और निर्दलीय चार उम्मीदवार जनपद अध्यक्ष चुने गए।

चौहान ने कहा, ‘‘कई जिले ऐसे हैं जहां कांग्रेस को एक भी जनपद सीट नहीं मिली है। यह ऐतिहासिक, अभूतपूर्व और शानदार सफलता है। इसके लिए मैं जनता-जनार्दन का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। मैं सभी नवनिर्वाचित जनपद पंचायत के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।’’

वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा की यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘आज घोषित जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक 89 सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीते हैं।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीती सीटों को अपना बता कर मुख्यमंत्री चौहान एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा अपनी कुर्सी बचाना चाहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड