एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र : भोपाल में बी फॉर्मा के छात्र ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बी फॉर्मा के 20 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर अपने दोनों हाथों पर तार बांध कर, करंट लगा कर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को दी।

देश की खबरें | मप्र : भोपाल में बी फॉर्मा के छात्र ने की आत्महत्या

भोपाल, 29 अगस्त मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बी फॉर्मा के 20 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर अपने दोनों हाथों पर तार बांध कर, करंट लगा कर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को दी।

रातीबड़ पुलिस थाने के प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को शहर के नीलबड़ इलाके में हुई।

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान कुलदीप वर्मा (20) के रूप में हुई है और वह भोपाल में बी फॉर्मा, प्रथम वर्ष का छात्र था। वह मध्य प्रदेश के सीहोर जिले का रहने वाला था और एक महीने से नीलबड़ इलाके में किराए का कमरा लेकर अकेला रह रहा था।

तिवारी ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुलदीप कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर गई तो पाया कि वह जमीन पर मृत पड़ा हुआ है और उसके दोनों हाथ पर बिजली के तार बंधे थे।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि कुलदीप ने अपने दोनों हाथों में बिजली के तार बांध लिए और स्विच आन कर दिया जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

तिवारी ने बताया कि पुलिस को वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2022 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).