देश की खबरें | मप्र : लड़की से छेड़छाड़ करने पर पर युवक की डंडों से पिटाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने पर 28 वर्षीय एक युवक के गले में बेल्ट बांधकर डंडों से उसकी पिटाई कर दी गई। सोमवार को सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
रीवा (मप्र), 20 सितंबर जिले में एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने पर 28 वर्षीय एक युवक के गले में बेल्ट बांधकर डंडों से उसकी पिटाई कर दी गई। सोमवार को सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि यह वीडियो रीवा जिले के हनुमना पुलिस थाना अंतर्गत अर्जुनपुर गांव का है।
उन्होंने कहा कि बलदाऊ यादव (28) हाल ही में जेल से छूटकर आया था जिसके खिलाफ भादंवि की धारा 386 एवं 327 के तहत कार्रवाई हुई थी। जेल से रिहा होने के दूसरे दिन ही उसने एक लड़की से छेड़छाड़ की थी।
वर्मा ने कहा, ‘‘इसके बाद लड़की के परिजनों ने बलदाऊ को अगवा किया और पिटाई की। पहले उसके गले में चमड़े की बेल्ट बांधी गई और फिर करीब ढाई मिनट तक उसपर डंडे बरसाए गए।’’
उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पिटाई करने का वीडियो भी बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वर्मा ने बताया कि घटना के बाद में तीनों आरोपी फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हनुमना थाने में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
सं रावत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2021 09:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

