एजेंसी न्यूज

MP Rape Case: सोशल मीडिया पर दोस्त बने व्यक्ति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सोशल मीडिया पर दोस्त बने एक व्यक्ति ने 13 वर्षीय लड़की से चलती कार में कथित तौर पर बलात्कार किया, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने इस कृत्य का वीडियो बना लिया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

MP Rape Case: सोशल मीडिया पर दोस्त बने व्यक्ति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया
Representational Image (File Photo)

ग्वालियर, 20 जुलाई : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सोशल मीडिया पर दोस्त बने एक व्यक्ति ने 13 वर्षीय लड़की से चलती कार में कथित तौर पर बलात्कार किया, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने इस कृत्य का वीडियो बना लिया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना के सिलसिले में तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारी के मुताबिक, घटना एक जून को मोहना पुलिस थाना क्षेत्र में हुई, लेकिन बृहस्पतिवार इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) निरंजन शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि कक्षा नौ की छात्रा ने इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति से दोस्ती की, जिसने उसका परिचय दूसरे व्यक्ति से कराया. दोनों ने सोशल मीडिया पर उससे बात की. शर्मा के अनुसार, एक जून को दोनों व्यक्ति अपने एक अन्य साथी के साथ लड़की से उसके गांव में मिले और उसे अपने साथ कार में घुमाने के लिए ले गए. शर्मा ने बताया कि शिकायत के मुताबिक, आरोपियों में से एक ने लड़की के साथ बलात्कार किया और दूसरे ने इस कृत्य का वीडियो बनाया, जबकि उनका तीसरा साथी कार चला रहा था. उन्होंने बताया कि बाद में आरोपियों ने लड़की को बार-बार मिलने के लिए बुलाया और वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी. यह भी पढ़ें : Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड के त्यूणी में बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 2 की मौत

शर्मा के अनुसार, जब लड़की ने आरोपियों की धमकियों के आगे झुकने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने उसका वीडियो प्रसारित कर दिया, जिससे उसके परिवार को इस घटना के बारे में पता चला. उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है. शर्मा के मुताबिक, अपराध में इस्तेमाल मोबाइल फोन और कार जब्त कर ली गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2024 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).